अपराधउत्तराखंडदेहरादून

भानियावाला में घनी आबादी में घुसा गुलदार, सभासद ईश्वर रौथाण सहित कई को किया घायल

देहरादून। भानियावाला घनी आबादी वाले इलाके में घुसे गुलदार ने सभासद सहित कई लोगों को घायल कर दिया।

सूचना पाकर फॉरेस्ट, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। और रेस्क्यू शुरू किया। फिलहाल रेस्क्यू किया जा रहा है। भानियावाला सपेरा बस्ती के पास बाउंड्री किए एक प्लॉट की झाड़ियों में एक गुलदार घुस गया। लोगों ने पत्थर मारकर गुलदार को भगाने की कोशिश की। जिससे गुलदार आक्रामक हो गया। और मौके पर लोगों की मदद को पहुंचे वार्ड नंबर दस सभासद ईश्वर रौथाण को घायल कर दिया

सभासद ने कहा कि गुलदार ने उनके उपर हमला किया है। जिसके बाद अस्पताल जाकर उन्होंने अपना उपचार करवाया। इसके बाद गुलदार ने रास्ते से जा रहे कुछ और लोगों पर हमला किया। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू टीम द्वारा गुलदार को पकड़ने की कोशिशें की जा रही थी।

ये भी पढ़ें:  आज फिर अंकिता हत्याकांड के सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज; प्रदेश सरकार की मजबूत पैरवी के चलते दोषियों को नहीं मिली राहत, न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार पूरी मजबूती से खड़ी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!