उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

(भानियावाला) भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शीर्ष नेतृत्व ने सेवा कार्यो की समीक्षा की

डोईवाला। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की एक बैठक अर्ध आभासी माध्यम से आयोजित की गई।

जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व के निर्देश अनुसार सभी प्रदेश कार्यकारिणी में अपेक्षित पदाधिकारी भानियावाला में बनाए गए जिला देहरादून केंद्र में बैठक में जुड़े बैठक में जुड़े।

जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि कार्य समिति के माध्यम से केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही सेवा ही संगठन के माध्यम से किए गए कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यसमिति में आगामी कार्यक्रमों की भी विस्तार से जानकारी दी गई।

भानियावाला स्थित दून जायका केंद्र में जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, प्रदेश प्रवक्ता व विधायक मुन्ना सिंह चौहान, महामंत्री अरुण मित्तल, सुदेश कंडवाल, संजीव सैनी, देवेंद्र नेगी, सुरेंद्र मोघा, मंजू नेगी, रामेश्वर लोधी, विनय कंडवाल, संपूर्ण सिंह रावत, राजेश जुगलान, इतवार सिंह रमोला आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  Holy angel school: दो दिवसीय वार्षिक समारोह का समापन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!