अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

लच्छीवाला फ्लाईओवर में आई दरार को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन

डोईवाला। उत्तराखंड क्रांति दल ने लच्छीवाला फ्लाईओवर में आई दरार को लेकर प्रदर्शन किया।

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने लच्छीवाला फ्लाईओवर पर जमकर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी कर इस मामले की जांच कराने और दोषियों को दंडित के लिए मुख्यमंत्री को एसडीएम के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया।
मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि यह फ्लाईओवर जगह जगह से टूट गया है और इसकी रिटेनिंग वॉल भी काफी जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। दोषी ठेकेदारों और अफसरों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

लच्छीवाला फ्लाईओवर के एक हिस्से में दरार आने से नेशनल हाईवे बनाने वाली कंपनियों पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। जिलाध्यक्ष केंद्रपाल सिंह तोपवाल ने कहा कि फ्लाईओवर के ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

धर्मवीर सिंह गुसाईं तथा अवतार सिंह बिष्ट ने कहा कि इस फ्लाईओवर की जांच करने के लिए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है। युवा नगर अध्यक्ष अंकित घिल्डियाल ने कहा कि यदि 2 दिन के अंदर इस पर जांच नहीं की गई तो फिर उत्तराखंड क्रांति दल युवा मोर्चा व्यापक आंदोलन करेगा।

उल्लेखनीय है कि बुधवार रात्रि डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत बड़ासी पुल का एप्रोच मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था, इसको लेकर भी उत्तराखंड क्रांति दल ने दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की थी।

यूकेडी नेता प्रशांत भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बन रहे फ्लाईओवर हैंडोवर होने से पहले ही जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इनका भ्रष्टाचार आम जनता के सामने आना चाहिए।

धरना प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष केंद्रपाल सिंह तोपवाल,  धर्मवीर सिंह गुसाईं, अवतार सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सीमा रावत, सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत भट्ट,  युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अंकित घिल्ड़ियाल और सार्थक सेमवाल, संदीप गुसाईं, विवेक रौथान तथा राहुल रावत आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां; विधानसभा से बूथ स्तर तक खुलेंगे ईआरओ-एईआरओ कार्यालय, 7 दिन पहले मिलेगा नोटिस

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!