अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

महिला ने तेलीवाला के तीन लोगों पर दर्ज करवाया मुकदमा

डोईवाला। थाना डोईवाला क्षेत्रांतर्गत एक महिला द्वारा प्रा0पत्र दिया गया कि बीते वर्ष

दिनांक 22 जुलाई व इस वर्ष 8 जनवरी को को आरोपी मौहम्मद इकराम पुत्र बसीर अहमद,

शहजाद पुत्र इकराम और असमा पत्नी शहजाद सभी निवासीगण तेलीवाला थाना डोईवाला

द्वारा उनके साथ मारपीट, गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी दी गई। और आरोपी

मौहम्मद इकराम द्वारा उनके साथ छेडछाड कर अशलील हरकते की गई। प्रा0 पत्र के आधार

पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0 11/2023 धारा 323/504/506/354 भादवि0 बनाम

मौहम्मद इकराम आदि पंजीकृत किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें:  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!