उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

बढती बेरोजगारी को लेकर भानियावाला में कांग्रेस का प्रदर्शन

डोईवाला। प्रदेश अध्यक्ष के आह्वाहन पर कांग्रेस ने बढ़ती बेरोजगारी को लेकर भानियावाला में धरना-प्रदर्शन किया।

नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह और मोहित उनियाल ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते बेरोजगारी चरम पर है। और युवाओं में आक्रोश है। मंहगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने को भाजपा नए-नए नाटकों में व्यस्त है। जिससे स्थिति बेकाबू होती जा रही है। लेकिन कांग्रेस हर मुद्दे पर भाजपा को घेरेगी।

कायर्क्रम में बलविंदर सिंह, विमल गोला, मनोज चमोली, आशीष बिजल्वाण, कीर्ती नेगी अमित मनवाल, कमलेश भारती, मोहित नेगी, मनीष यादव, राहुल सैनी, सावन राठौर, अनुज कन्नौजिया, शुभम काम्बोज, आरिफ अली, हिमांशु पाल आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  भारत में एयरबीएनबी पर जेन जी होस्टिंग में करीब 40% की बढ़ोतरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!