उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

बिना कनेक्टिविटी कैसे होगी ऑन लाइन पढाई और परीक्षा

डोईवाला। बाल विधायक ने कुलपति से बिना ऑन लाइन पढाई और परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रवेश की मांग की है।

बाल विधायक आसिफ हसन ने श्रीदेव सुमन के कुलपति को भेजे ज्ञापन में कहा है कि देश एक भंकर महामारी से गुजर रहा है। देश के सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं। महाविद्यालयों में शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहे हैं।
कहा है कि 60 छात्र-छात्राएं दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों से आते हैं।

ऐसे क्षेत्रों में अधिकांश नेटवर्क की समस्या रहती है। जिस कारण छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पढाई नहीं कर पा रहे हैं। ऑनलाइन परीक्षा कराना भी संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में छात्र छात्राओं को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाना चाहिए।

उत्तराखंड में भी कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गढ़वाल विश्वविद्यालय ने तो विद्यार्थियों को अगली कक्षा में पदोन्नत कर दिया है। लेकिन श्री देव सुमन विश्वविद्यालय ने इस पर अभी फैसला नहीं लिया है।

अभी तृतीय सत्र के ही कॉपियों का मूल्यांकन शुरू नहीं हुआ है तो चुतर्थ सत्र की परीक्षा कब होगी और कब उसका मूल्यांकन होकर परिणाम आएगा। इसमें विद्यार्थियों का पूरा 1 साल बर्बाद होगा। इसलिए विश्वविद्यालय को विद्यार्थियों के भविष्य के बारे में सोचते हुए अगली कक्षा में पदोन्नत कर देना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!