उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

रानीपोखरी में पुतला फूंक कृर्षि भू-आध्यादेश का विरोध जताया

डोईवाला। रानीपोखरी में भाकियू के नेतृत्व में कृर्षि भू-आध्यादेश के विरोध में पुतला फूंक विरोध जताया गया।

भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष सुबोध जायसवाल के नेतृत्व में रानीपोखरी चौक पर केन्द्र सरकार द्वारा पारित भू-कृषि अध्यादेश के पुतले की शव यात्रा निकाल कर रानीपोखरी चौक पर पुतला दहन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार एक बार पुनः इस बिल पर किसान यूनियनों व किसान संगठनो से इस पर विचार कर कानून बनाए। और जो माँग एमएसपी को वैधानिक बनाने की उठ रही है उसे भी वैधानिक बनाना चाहिए।

कहा कि किसान यदि परेशान है तो उसकी समस्या सुनकर ही सरकार को कोई कदम उठाना चाहिए। कार्यक्रम में हरेन्द्र बालियान, अनूप चौहान रविन्द्र कठैत, राधेश्याम, मुकेश, रोहित, जयचन्द रमोला, दिनेश शर्मा, यशपाल मनवाल, जसपाल राणा, जयकिशन, राजेन्द्र कृषाली, नीरज कुमार, राम सिंह, कुशाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादूनघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!