अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

देवप्रयाग में 31 यात्रियों से भरी बस पलटी- 21 घायल 

टिहरी। थाना देवप्रयाग के अंतर्गत तीन धारा के समीप एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर मार्ग पर पलट गई।

उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट कौडियाला से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

SDRF इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण ने बताया की केदारनाथ से हरिद्वार जा रही यात्रियों से भरी बस कोडियाला के समीप पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

बस में 31 यात्री व 02 बच्चे सवार थे। 21 घायल यात्रियों को प्राइवेट वाहन से ऋषिकेश ले जाया गया, 12 व्यक्ति सामान्य घायल है।

जिनका प्राथमिक उपचार घटनास्थल पर किया जा रहा है। सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं.

SDRF ब्यासी की टीम की तरफ से रेस्क्यू टीम में रहे –
HC सुरेश प्रसाद
कॉन्स्टेबल जीतेन्द्र
कॉन्स्टेबल संजय राणा
कॉन्स्टेबल अमित नौटियाल
पीएम विनोद गैरोला
सूरज प्रकाश और
उपनल चालक नन्द किशोर

ये भी पढ़ें:  ₹1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!