अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

यहां खाद्य पदार्थो के 9 सैंपल जांच के लिए भेजे गए

गौचर / चमोली। जनपद चमोली में खाद्य पदार्थों के 09 सैंपल जांच को भेजे गये।

मुख्य सचिव एम.एस. सन्धु, अध्यक्ष राज्य स्तरीय सलाहकार समिति खाद्य संरक्षा, आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के निर्देशों के क्रम में जनपद में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने एवं जागरूकता को लेकर खाद्य प्रतिष्ठानों की

निरन्तर जांच की जा रही है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, चमोली के वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया कि 23 से

29 दिसंबर तक पीपलकोटी, कालेश्वर, सिमली एवं कर्णप्रयाग से 09 विभिन्न खाद्य पदार्थों यथा बिस्कुट, पोहा, पास्ता, सेवई, दूध आदि के खाद्य

सैंपल लेकर राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला रूद्रपुर भेजे गए है। जनपद के कालेश्वर एवं सिमली में उत्पादन ईकाईयों का सघन निरीक्षण

हुए खाद्य संरक्षा से सम्बन्धित जानकारी दी गई। अन्य जनपदों से आने वाले खाद्य पदार्थों के वाहनों की भी नियमित जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि वादों के अभियोजन को लेकर 01 वाद विवेचना उपरान्त धारा-77 के तहत आयुक्त कार्यालय को भेजा गया है।

अनुमति प्राप्त होते ही सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। जबकि एक वाद मा0न्यायालय अपर जिलाधिकारी के समक्ष

दायर किया गया है और एक वाद धारा-46(4) के‌ अन्तर्गत पुनः जांच करवाये जाने विषयक पत्र खाद्य कारोबारकर्ता को भेजा गया है।

खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने हेतु नियमित एवं निरन्तर कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:  जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!