उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

गीता के श्लोक, गुरबाणी का पाठ और बाइबल व कुरान की आयते पढ़ मनाई गांधी व शास्त्री जयंती

सर्व धर्म सभा का आयोजन, अफगानिस्तान के हालात पर चिंता जताई

डोईवाला। डोईवाला महाविद्यालय डोईवाला में महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर झंडारोहण किया गया।

प्राध्यापको, छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों द्वारा अहिंसा की शपथ ली गई। और सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया। जिसमे प्रियंका ने गीता के श्लोक सुनाए। डॉक्टर अफरोज ने जहां बाइबल ब कुरान की आयते पढ़ी वहीं अथर्वेद के श्लोको का वाचन किया। डॉक्टर अंजली वर्मा ने गुरबाणी का पाठ किया। प्राचार्य डॉक्टर डीसी नैनवाल ने कहा सभी को महात्मा गांधी के आदर्शो को जीवन में उतारना चाहिए। आज हिंसा के दौर में उनके विचारों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है।

डॉक्टर डीएन तिवारी, डॉक्टर संतोष वर्मा, डॉक्टर सिंह, डॉक्टर अफरोज इकबाल ने अहिंसा वा सत्य पर विचार रखे और अफगानिस्तान की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। दिव्या रावत वा आसिफ ब गौरव भट्ट ने गांधीजी के जीवन पर प्रकाश डाला वा कविता पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राखी पांचोला ने किया। कार्यक्रम में डॉक्टर आर एस रावत ,डॉक्टर शुक्ला, डॉक्टर नैथानी, डॉक्टर कंचन सिंह, डॉक्टर पूनम पांडे, डॉक्टर रेखा नौटियाल,डॉक्टर पल्लवी उप्रेती, डॉक्टर मनीषा, डॉक्टर प्रतिभा बलूनी उपस्थित रहे।

एनसीसी प्रभारी के निर्देशन में कैडेट्स मो.आसिफ, सुशील कुमार, रोहन पंवार, रिया जोशी, दिव्या रावत और अन्य कैडेट्स ने परेड कर देश भक्ति के नारे लगाए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अंजली वर्मा व रोवर्स रेंजर्स अधिकारी डॉक्टर एसएस बलूड़ी के निर्देशन में स्वयंसेवकों सिद्धांत बहुगुणा, संजू ठाकुर, अर्चित गौतम, गौरव भट्ट, पवन तिवारी, शुभम कुमार, विमल, कौशल कुमार, कामिनी, रेखा, कविता व आरती ने सहभागिता की। कार्यक्रम में गजे सिंह कंडारी, महेश, आतिफ, रामलाल, गोस्वामी, बृजमोहन, शोभा, ममता, सुनील नेगी,  सविता नेगी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  आईआरडीएआई की ओर से उत्तराखंड राज्य बीमा योजना की समीक्षा के दौरान अवीवा इंडिया ने ‘इंश्योरेंस फॉर ऑल’ को लेकर जताई प्रतिबद्धता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!