उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटन

हेमकुंड-घाघरिया रास्ते में रात के अंधेरे में फंसे श्रद्धालुओं को घाघरिया पहुंचाया गया

दिनाँक 04 अक्टूबर की रात्रि पुलिस चौकी घांघरिया ने SDRF टीम को सूचित किया गया कि हेमकुंड साहिब यात्रा से घांघरिया वापिस आ रहे लगभग 20-25 श्रद्धालु अभी रास्ते मे ही है, जो कि घांघरिया से अभी दो-तीन किलोमीटर दूर हैं। रात्रि में अंधेरा हो जाने के कारण व उनके पास लाइट व पानी की व्यवस्था भी न हो पाने के कारण नीचे आने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।साथ ही जंगली जानवरों का भी भय बना हुआ है।

उक्त सूचना पर पोस्ट घांघरिया से का0 रोबिन सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल श्रद्धालुओ को लाने के लिए निकली।

घांघरिया से 02-03 किमी आगे सभी श्रद्धालु,SDRF रेस्क्यू टीम को मिल गए जिसके पश्चात उन्हें सुरक्षित घांघरिया पहुँचाया गया। सभी श्रद्धालुओ द्वारा SDRF का अत्यधिक आभार प्रकट किया गया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!