अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादून

एयरपोर्ट के पास देहरादून-ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन के टकराने से घायल हुई नीलगाय

डोईवाला। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास देहरादून-ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर एनटीआरओ के समीप एक नीलगाय अज्ञात वाहन के टकराने से घायल हो गई।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नीलगाय को सड़क के किनारे किया। बताया जा रहा है कि नीलगाय बड़कोट वन रेंज के जंगल से निकलकर सड़क क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई। बताया जा रहा है कि नीलगाय के पांव में काफी चोट लगी हुई है। जिस कारण नीलगाय को सड़क के किनारे किया गया है।

उधर इस मामले में बड़कोट रेंजर डीएस रावत से फोन पर संपर्क नहीं हो सका। जिसके बाद इसकी सूचना डीएफओ को दी गई है। हालांकि उसके बाद बड़कोट रेंजर ने बताया कि नील गाय घायल हुए थी। जो जंगल मे चली गई है। जिसे ट्रेस करवाया जा रहा है। बात दे कि बड़कोट वन रेंज और थानों वन रेंज पास होने से एयरपोर्ट के अंदर और बाहर अक्सर वन्य जीव विचरण करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा राहत हेतु अपना एक माह का वेतन देंगे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!