अपराधउत्तराखंडदेहरादून

रानीपोखरी क्षतिग्रस्त पुल के समीप पलटे दो वाहन, कई हुए घायल

डोईवाला। साल के पहले दिन आधी रात में रानीपोखरी क्षतिग्रस्त पुल के समीप बनाए नए मार्ग पर ओवर स्पीड के कारण दो वाहन पलट गए।

जिसमें सवार लोग घायल हो गए। रानीपोखरी पुलिस ने घायलों को जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचाया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपोखरी में साल के पहले दिन रात्री करीब 12 से एक बजे के बीच जौलीग्रांट से ऋषिकेश की ओर जा रहे बलेनो व नेक्सन वाहन ओवर स्पीड के कारण अनियंत्रित होकर पलट गए।

जिस कारण दोनों वाहनों में सवार कई लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का किया लोकार्पण

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!