उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनमौसम

उत्तराखंड के इन जिलों में अगले कुछ दिन भारी बारिश/ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी

Uttarakhand. मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले कुछ दिन भारी बारिश/ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार के दिन प्रदेश के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने व 2000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावनाएं हैं।

सोमवार को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों व मैदानी इलाकों में कहीं कहीं हल्की बारिश का अनुमान है।

मंगलवार को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश व शेष स्थानों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है। जबकि मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ में हल्की बारिश व शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावनाएं हैं।

देहरादून समेत इन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

रविवार के दिन देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, नैनीताल जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश व बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, उधमसिंह नगर, चंपावत व नैनीताल जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के मैदानी इलाकों में कहीं कहीं शीत लहर के लिए यलों अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को पर्वतीय इलाकों के लिए शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें:  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!