उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेशदेहरादूनमनोरंजन

मस्ती में डूबी होल्यारों की टोली, जमकर उड़े गुलाब

देहरादून। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव पूरे प्रदेश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।


लोग होली के मौके पर सुबह से ही रंगों में सराबोर दिख रहे हैं। अलग-अलग अंदाज और पारंपरिक रिवाजों में लोग इसे मनाते हुए नजर आ रहे हैं। मौसम गर्म होने की वजह से लोग दिल खोलकर गीली होली खेल रहे हैं।

 

चारों तरफ मानो होली की खुमारी छाई हुई है।
इससे पहले बृहस्पतिवार को बाजार में सारा दिन चहल-पहल रही। लोगों ने जमकर गुलाल की खरीददारी की।

बच्चों ने भी पिचकारी व गुब्बारे की खरीद की। देर सायं शहर में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन किया गया।

डोईवाला चौक, मेन बाजार, भानियावाला, रानीपोखरी, थानों, जोलीग्रांट में लोगों ने जमकर होली मनाई।

महिलाओं, बच्चों व लोगों ने गुलाल की खरीददारी की। छोटे बच्चे अपने मकानों की छत पर चढ़कर आने-जाने वालों पर पानी डाल रहे थे। पानी से रंग डाल कर गुब्बारे डाले जा रहे थे। होल्यारों की टोली ने ढोलक की थाप पर झूमते गाते हुए होली मनाई।

बच्चों ने गुलाल व वाटर कलर के पाउच खरीदे। दुकानदारों ने बताया कि बच्चों ने स्पाइडर, माचिस, गन व फव्वारा पिचकारी ज्यादा पसंद की। मस्ती का पर्व होली मनाने के लिए लोगों में जश्न का माहौल रहा।

इस अवसर पर रघुवीर पुंडीर, सागर मनवाल, राजकुमार पुंडीर, सम्मी शर्मा, राजू शर्मा, अनुज जोशी, यतीस नोटियाल, विभू, सौरव सोलंकी, सुधीर जोशी, सन्नी, संजय लखेड़ा, मुकेश लखेड़ा, अतासी कोठियाल आदि उपस्थित रहे।

 

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल पहचान दे रहा वीडियोज अलार्म; चर्चित फिल्म “निखण्यां जोग” हुई OTT पर रिलीज़

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!