उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेशदेहरादूनधर्म कर्मराजनीति

PM आवास योजना के तहत अब तक 3 करोड़ से अधिक आवासों का निर्माण, यहां भाजपाई ने लाभार्थियों के घर जाकर दी बधाई

देहरादून। अपने 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है।

शनिवार का दिन प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए निर्धारित था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक 3 करोड़ से अधिक आवासों का निर्माण किया गया है।

यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

डोईवाला मण्डल में मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, सभासद ईश्वर रौथाण, लच्छी राम लोधी, मनीष यादव, वर्षा वर्मा, सुन्दर लोधी, अल्पना प्रजापति सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से योजना पर चर्चा की और उन्हें नए आवास की बधाई दी।

वहीं दूसरी ओर माजरी ग्रांट मंडल अध्यक्ष राज कुमार राज महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन लता प्रताप बस्सी, प्रेम पुंडीर आदि ने भी अपने मंडलों में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के साथ चर्चा की और उन्हें नए आवास की बधाई दी।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!