उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराजनीति

BJP ने अपने इन 17 मंडलों में अंबेडकर जयंती पर किए कार्यक्रम

Dehradun. भाजपा के सभी 17 मंडलों में अंबेडकर जयंती को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। डोईवाला मंडल के धर्मुचक अम्बेडकर पार्क में संविधान रचयिता भारत रत्न अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरित किया।

 

 

भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि बाबा साहब ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद 37 डिग्रियां हासिल कर 9 से ज्यादा भाषाओं का गहन अध्ययन किया। वो प्रकांड विद्वान होने के साथ-साथ वे प्रखर राष्ट्रवादी भी थे।

मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बख्तावर सिंह ने भी बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष लच्छी राम लोधी, इतवार सिंह रमोला,

विक्रम सिंह नेगी, पंकज शर्मा, मनीष यादव, रोहित क्षेत्री, सत्येंद्र चौधरी, शेखर कश्यप, चंदन जयसवाल, अल्पना प्रजापति, अर्चना कौशल सुंदर लोधी, नीरज प्रजापति, जोगिंदर सोनकर, कमल यादव, बलवीर सिंह सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भानियावाला गुरु रविदास मन्दिर में गुरु रविदास समिति द्वारा भारत रत्न सविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयन्ती बड़े धूम धाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अथिति डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विधायक ने कहा कि बाबा साहेब ने हमेशा गरीबों व शोषितों के हित के लिए काम किया है।

 कार्यक्रम में अध्यक्ष कोमल देवी, रीता नेगी, जगदीश प्रसाद गैरोला, ईश्वर रौथान आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर गिरीश भट्ट देवेश्वरी देवी, निर्मला देवी, उर्मिलादेवी पिंकी देवी, रचना देवी, सपना देवी, सुदेश देवी, सुधारानी, पंकज बहुगुणा, मास्टर मांगेराम, सत्यपाल, विनोद कुमार, मंजू देवी, मंजीत कौर आदि उपस्थित रहे।

उधर समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फुरकान अहमद कुरैश और माईनोरीटी बोर्ड ऑफ़ उत्तराखण्ड के संस्थापक बिशप थॉमस मैसी ने डा0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती पर अपने विचार रखे।  मौके पर माईनॉरिटी बोर्ड ऑफ़ उत्तराखण्ड के प्रदेश मंत्री सलीम अंसारी, कमलेश, सराफत आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  जलवायु परिवर्तन एवं नवीकरणीय ऊर्जा- चुनौतियाँ पर चर्चा, उत्तराखंड में हरियाली मिशन पर हो रहा है काम : मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!