उत्तराखंडदेहरादूनपर्यटन

डोईवाला में नागल ज्वालापुर स्थित फॉरेस्ट चौकी से पर्यटन गेट खोलने से बढेगा पर्यटन

जिला पंचायत सदस्य टीना सिंह ने प्रतिनिधिमंडल के साथ वन मंत्री से की मुलाकात

Dehradun. जिला पंचायत सदस्य टीना सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने वन मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात की।

 

जिसमें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत करवाया गया।  जिला पंचायत सदस्य टीना सिंह ने वन मंत्री से कहा कि राजाजी पार्क के लिए रामगढ़ रेंज की बुलंदावाला सुसवा बीट स्थित नागल ज्वालापुर स्थित फॉरेस्ट चौकी से पर्यटन गेट खोला जाना चाहिए। इससे राजस्व में काफी बढोत्तरी होगी। और क्षेत्रीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। कॉर्बेट पार्क की तरह यहां पर भी क्षेत्रीय लोगों से मिलकर पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है।

 

जिस पर वन मंत्री ने टीन सिंह को आश्वासन देते हुए कहा कि पर्यटन और तीर्थाटन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। वन्य क्षेत्र से लगे गांवों के वन विभाग साथ मिलकर काम करने से लोगों और वन विभाग के बीच बेहतर तालमेल होगा।

साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। वन मंत्री ने राजाजी राष्ट्रीय पार्क के निदेशक को इस संबध में रिपोर्ट तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में ग्राम प्रधान नागल ज्वालापुर सुमन जियाला, क्षेत्र पंचायत सदस्य मीना जमाल, माधव सिंह, धन सिंह बोरा आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:  पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!