अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

मालदेवता-देहरादून में नदी में नहाते हुए डूबा किशोर

देहरादून। मालदेवता-देहरादून नदी में नहाते हुए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई।

आज प्रातः डायल 112 देहरादून द्वारा समय 7:58 पर SDRF को सूचित कराया गया कि एक कॉलर नाम अभिषेक थापा द्वारा बताया गया कि मालदेवता में एक लड़का नदी में डूब गया है ।

उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा गहन सर्चिंग कर पानी की गहराई में जा कर उक्त शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

मृतक का नाम – रोहित s/o रवि रावत उम्र 16 वर्ष निवासी विश्वनाथ एंक्लेव मयूर विहार देहरादून।

उक्त किशोर अपने दोस्तों के साथ अल सुबह शिखर फॉल ,मालदेवता में घूमने आया था। घूमते हुए पानी मे जैसे ही उतरा तो गहराई का अंदाज़ा न होने के कारण अचानक ही डूबने लगा।

साथियों ने बचाने की बहुत कोशिश की परन्तु तब तक वह पानी मे ओझल हो गया था। SDRF टीम द्वारा पानी की गहराई में जाकर शव को बरामद किया गया।

SDRF टीम में निम्न शामिल रहे-
1) HC रवि चौहान
2)FM योगेश रावत
3)FM प्रवीण चौहान
4)आरक्षी सुशील कुमार
5)आरक्षी मुकेश रावत
6) टीकू
7)उपनल चालक चन्दन सिंह

ये भी पढ़ें:  सीजेएम हैम्पटन कोर्ट स्कूल में ‘शांति और संस्कृति’ विषय पर वार्षिक पुरस्कार समारोह संपन्न, IAS दीपक रावत ने छात्रों को सिखाया डिजिटल दौर में खुद को संतुलित रखने का हुनर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!