उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

थानों न्याय पंचायत में पाववाला सौडा ग्राम सभा को मिला स्वच्छता गौरव सम्मान

देहरादून। सेवा पखवाड़ा 2022 के तहत ग्राम पंचायत पाववाला सौडा की ग्राम प्रधान राखी पंवार को उनकी पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरूस्कृत किया।

मुख्य सेवक सदन में राज्य के 12 जनपदों के 51 ग्राम प्रधानों सहित स्वच्छता गौरव सम्मान 2022 देकर सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व में भी ग्राम पंचायत पाववाला सौडा को स्वच्छता हेतु ग्राम श्री पुरस्कार, स्वच्छता ही सेवा पुरस्कार और प.दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

इवा श्रीवास्तव निदेशक स्वजल, डी.आर. जोशी अपर मिशन निदेशक स्वजल, सुशील मोहन डोभाल जिला विकास अधिकारी एवं परियोजना प्रबन्धक स्वजल देहरादून ने भी ग्राम प्रधान को सुभकामनाये दी हैं।

इस अवसर पर स्वजल विभाग से मंजू जोशी, डा. रमेश बडोला, डा. हर्षमणी पंत , नीलम पंत , विरेन्द्र भट्ट, संजय पांडे सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे ।

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!