उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराज्य

ध्यान करने आया श्रद्धालु मंदाकिनी ग्लेशियर में फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

दिनाँक 28 सितम्बर 2022 को केदारनाथ पुलिस चौकी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि श्री केदारनाथ धाम से 06 किमी आगे एक व्यक्ति मंदाकिनी ग्लेशियर के पास फंसा हुआ है, जिसे वापिस लाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर HC सुरेंद्र सिंह नेगी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम उक्त व्यक्ति की खोजबीन हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

रेस्क्यू टीम लगभग 06 किमी पैदल मार्ग व खड़ी चढ़ाई से होते हुए उक्त व्यक्ति तक पहुँची, जिसकी स्थिति अत्यधिक खराब थी। उक्त व्यक्ति से बातचीत के दौरान ज्ञात हुआ कि उसका नाम पंकज कुमार, उम्र- 27 वर्ष व निवासी- दरभंगा, बिहार बताया गया।

बातचीत के दौरान मालूम हुआ कि वह कुछ दिन पूर्व ध्यान करने के लिए यहां आया था तथा बिना कुछ खाये पिये यही पर बैठा था। परन्तु जब उसका स्वास्थ्य खराब होने लगा तो वह चलने फिरने में भी असमर्थ हो गया।

SDRF टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करने के बाद खाना व पीने के लिए पानी दिया गया। तत्पश्चात डंडी-कंडी के माध्यम से श्रीकेदारनाथ लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!