उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनराजनीतिराज्य

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया सवाड़ गांव में सैनिक मेले का शुभारंभ

गौचर /चमोली। बाहुल्य सवाड़ गांव में तीन दिवसीय 15वॉ अमर शहीद सैनिक मेले का बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सवाड़ स्थित शहीद स्मारक में दीप प्रज्जवलित कर शहीदों को श्रद्वांजलि दी।

और अमर सैनिकों को नमन करते हुए तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर कपकोट विधायक सुरेश गडिया, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

सैनिक कल्याण मंत्री ने अमर शहीद सैनिक मेला सवाड़ को अगले वर्ष से राजकीय मेले के रूप में संचालित करने और सवाड़ गांव में

निर्मित केन्द्रीय विद्यालय में कक्षाएं प्रारंभ करने की घोषणा की। शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि वीरों की भूमि सवाड़ मेले में

आकर अत्यंत गौरवान्वित हूॅ। शहीदों के सम्मान में पिछले वर्ष वीर सैनिकों की भूमि सवाड़ से ही शहीद सम्मान यात्रा की शुरूआत भी की गई थी।

उन्होंने सभी को मेले की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।  उल्लेखनीय है कि सवाड़ गांव से 22 सैनिको ने प्रथम विश्व युद्व में भाग लिया था।

जबकि 38 सैनिकों ने द्वितीय विश्व युद्व, 14 सैनिकों ने पेशावर कांड तथा 17 सैनिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है।

ललिता प्रसाद लखेड़ा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें:  पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!