अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

भानियावाला का यह व्यक्ति अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

डोईवाला। पुलिस ने सौंग नदी पुल के पास, केशवपुरी बस्ती, डोईवाला से एक आरोपी को

शराब के पव्वो के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी अर्जुन सिंह राणा को स्कूटी

संख्या UK14C-0439 TVS JUPITER से 56 पव्वे देशी शराब जाफरान परिवहन करते हुए

बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया, आरोपी के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला पर शराब

बरामदगी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आरोपी का नाम अर्जुन सिंह राणा पुत्र

कृपाल सिंह राणा निवासी कान्हरवाला, भानियावाला, थाना डोईवाला उम्र-48 वर्ष

बताया है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड वित्त सेवा संवर्ग के 06 अधिकारियों की चयन वेतनमान में हुई पदोन्नति

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!