उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिराज्य

अठुरवाला (दुर्गा चौक) में नए ट्यूबवेल लगाने का रास्ता साफ

डोईवाला। अठुरवाला (दुर्गा चौक) में नए ट्यूबवेल लगाने का रास्ता साफ हो गया है।

यहाँ पर पहले से जो सिंचाई नलकूप था। वो संबंधित विभाग द्वारा असफल घोषित कर

दिया गया था। और अठुरवाला के किसानों की फसलें बर्बाद हो रही थी। किसानों की लंबे

समय से मांग थी कि यहाँ नया नलकूप लगाया जाए।

अब नाबार्ड वित्त पोषित योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद वार्ड नं 7 ग्राम कंडल

अठूरवाला (दुर्गा चौक) में असफल नलकूप संख्या 9 टीजी के पुनः निर्माण को टेंडर जारी

किए गए हैं। सभासद राजेश भट्ट ने क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला और मुख्यमंत्री

पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। सभासद वार्ड नं 8 संदीप नेगी ने कहा कि डेढ़

साल बाद नलकूप के निर्माण से किसान अपनी बंजर भूमि को फिर से फसल बो कर हरा भरा

कर सकेंगे। नलकूप के पुनः निर्माण किये जाने से किसानों को काफी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का जबरदस्त लोकल कनेक्ट, पहाड़ी बोली-भाषा के शब्दों को दी अपने भाषण में जगह, मां डाट काली से लेकर पंच बदरी-केदार तक का जिक्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!