उत्तराखंड

एसीएस से मिले उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्य, सीएम धामी के निर्देश पर वापस होंगे युवाओं पर चल रहे मुकदमे

देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सचिवालय में उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने मुलाकात की। उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने एसीएस राधा रतूड़ी को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

अपर मुख्य सचिव ने बेरोजगार संघ से जुड़े सभी युवाओं को आश्वासन दिया किया कि, राज्य सरकार एवं प्रशासन उनकी सभी समस्याओं के समाधान के हेतु गम्भीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं पर चल रहे मुकद्मों को वापस लेने के निर्देश दिए गए है, जिस पर जल्द ही विधिवत् कार्यवाही शुरू कर दी जायेगी। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी को आख्या हेतु निर्देशित कर दिया गया है।

इस अवसर पर अपर सचिव कार्मिक अतर सिंह, उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार, राम कंडवाल, सुरेश सिंह जी तथा नितिन दत्त उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:  जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!