उत्तराखंडकृषिदेहरादूनमौसमराजनीति

मां के नाम पर पेड़ लगाकर किया महाकाल वाटिका का निर्माण

मुख्यमंत्री के निजी सचिव और मुख्य सेवक की टोली ने किया पौधरोपण

Dedrhadun. रानीपोखरी क्षेत्र के अंतर्गत सूर्याधार मार्ग पर मुख्यमंत्री के निजी सचिव और मुख्य सेवक दल टीम ने श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर के पास पौधरोपण करते हुए महाकाल वाटिका का निर्माण किया। जिसमें एक हजार पौधरोपण किया गया है।

मुख्यमंत्री के निजी सचिव पराग धकाते, केके मदान, पुलिस व वन अधिकारियों के अलावा मुख्य सेवक टीम ने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। मौजूद सभी अधिकारियों और मुख्य सेवक टीम ने पौधरोपण करते हुए संबधित पौधों पर अपने मां के नाम की नेम प्लेट भी लगाई गई।

बड़, पीपल, आम, जामुन, रूद्राक्ष और अन्य प्रजाति के पेड़ लगाने से पहले पूजा अर्चना का कार्यक्रम किया गया। जिसके बाद पौधरोपण वाले स्थान पर महाकाल वाटिका का बोर्ड लगाकर चारों तरफ तारबाड़ की गई। मुख्य सेवक टोली आगामी पांच साल तक लगाए गए पौधों की देखभाल भी करेगी।

सीएम के निजी सचिव ने कहा कि हरेला पर पौधरोपण कर वाटिका का निर्माण करना सराहनीय कार्य है। सभी लोगों को अपनी मां के नाम पौधरोपण कर उन्हे बड़ा होने तक देखभाल करनी चाहिए।

मुख्य सेवक टीम लीडर हिमाशु चमोली ने कहा कि पौधरोपण से पहले तीन दिनों तक साफ सफाई और समतलीकरण किया गया। इससे महाकाल के दशकों पुराने मंदिर को नई पहचान मिलेगी। इस अवसर पर थानो रेंजर एनएल डोभाल, डोईवाला कोतवाल विनोद गुसाई,

रानीपोखरी थानाध्यक्ष संदीप कुमार, पुनीत रावत, प्रधान हेमवंती रावत धर्मपाल, मनीष सजवाण, जितेंद्र रावत अतुल पुंडीर, नरदेव पुंडीर, सुबोध नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

 

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!