उत्तराखंड

देवभूमि उत्तराखण्ड के 24वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली रैतिक परेड की पुलिस लाइन देहरादून में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल

देहरादून: आगामी 09 नवंबर को देवभूमि उत्तराखण्ड अपना 24 वां राज्य स्थापना दिवस मनाने जा रहा है, इस पावन अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया जा रहा है। आज दिनांक: 07-11-24 को पुलिस लाइन देहरादून में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही रैतिक परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा परेड कमाण्डर के रूप में परेड का संचालन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित उच्चाधिकारियों द्वारा परेड का निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारियों को रैतिक परेड के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा राज्य स्थापना दिवस के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया तथा उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें:  पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!