Dehradun. भानियावाला के रहने वाले रिटायर्ड डिप्टी रेंजर बलबीर सिंह पंवार 62 वर्ष की उम्र में अपने पैतृक गांव यमकेश्वर ब्लॉक में देवराना पंचायत के निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए हैं।
बलबीर सिंह भानियावाला में अपने परिवार के साथ रहते हैं। लेकिन उनका अपने पैतृक गांव देवराना से लगातार संपर्क बना हुआ है। वो हर सुख दुख में लोगों के साथ खड़े होते हैं। देवराना के लोगों ने खुद उन्हें प्रधान का चुनाव लड़ने की सलाह दी थी।
लेकिन गांव में कुछ अन्य लोग भी ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ना चाहते थे। जब लोगों को पता चला कि बलबीर सिंह ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं तो अन्य दावेदारों ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। वही बलबीर सिंह को अपना सर्मथन दे दिया।
जिस कारण वो देवराना के निर्विराेध प्रधान चुने गए। अपने पैतृक गांव में उनकी लगातार सक्रियता बनी रहती है। उन्होंने कहा कि उनके गांव में सड़क और जंगली जानवरों की प्रमुख समस्या हैं। गांव में अस्पताल की सुविधा भी नहीं है।
जिस कारण सैकड़ो लोगों और आसपास के काफी गांव के लोगों को बीन नदी पार कर करीब 25 से 30 किलोमीटर दूर ऋषिकेश अस्पताल में इलाज के लिए जाना पड़ता है। बरसात में उफान के कारण बीन नदी पार करना काफी मुश्किल होता है।
दस गुलदार किए ढेर
Dehradun. बलबीर सिंह ने अपनी नोकरी के दौरान दौरान सरकारी व विभागीय आदेश के बाद कुल 10 आदमखोर गुलदारों को ढेर किया है। जबकि एक बार वो गुलदार के हमले में घायल भी हुए हैं।

उत्तरकाशी में एक गुलदार ने 4-5 बच्चों को निवाला बना दिया था। तब उनके मन मे भी काफी दुख था। जिसके बाद सरकारी आदेश के बाद गुलदार को मारा गया।
Back to top button
error: Content is protected !!