उत्तराखंड

तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, 4 सितंबर को होगा सम्मान समारोह

प्रदेश की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम पर दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए इस वर्ष 13 महिलाओं का चयन किया गया है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इन महिलाओं को 4 सितंबर को देहरादून स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही राज्य भर से 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सीमित संसाधनों में भी जिस तरह समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं, वह सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की असली मिसाल ये आंगनबाड़ी बहनें हैं और उन्हें उनका सही सम्मान मिलना चाहिए। सरकार इन महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और आगे भी उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू फिर लौटेगी; मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से पारंपरिक बासमती के पुनर्जीवन की जगी उम्मीद

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!