उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीतिराज्य

{Himalayan Public School}: विद्यालय की रजत जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

हिमालयन पब्लिक स्कूल के 25 वर्ष पूरे होने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Dehradun. हिमालयन पब्लिक स्कूल माजरीग्रांट में स्कूल की रजत जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सुबह जूनियर वर्ग और शाम को सीनियर वर्ग के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने दीज प्रज्जवलित कर किया।

विधायक ने कहा कि किसी भी संस्थान के लिए 25 वर्ष होने के साथ ही विद्यालय और शिक्षकों की और भी जिम्मेदारी बढ जाती है।
कहा कि भारत सरकार की नई शिक्षा नीति विद्याथियों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
प्रबंधक गोपाल सिंह पाल संस्थापक सदस्य सुनीता रानी पाल ने विद्यालय की 25 वर्ष की उपब्धियों को रखा।
कार्यक्रम में सरस्वती वंदना, बम बम भोले, नमामि गंगे, ऑपरेशन सिंदूर, अभिभावक और बच्चों आदि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्कूली बच्चों ने कई राज्यों के लोकगीत की प्रस्तुति भी दी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी,
प्रधानाचार्य दीपशिखा मिंया, उपप्रधानाचार्य ज्योति अग्रवाल, दौलत सिंह, निशा देवी, जेपी गैरोला आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!