उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

Holy angel school: दो दिवसीय वार्षिक समारोह का समापन

शिव तांडव और दूसरी प्रस्तुतियों ने मन मोहा

देहरादून । होली एंजेल स्कूल, ऋषिकेश का दो दिवसीय वार्षिक समारोह का समापन किया गया।

जिसमे दूसरे दिन कक्षा चार से क़क्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया।

वार्षिक उत्सव समारोह में बच्चों ने गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक परंपराओं और आभूषणों को मंच पर प्रस्तुत किया।

शिव तांडव, कत्थक नृत्य,  महाभारत नाटक, रक्तबीज संहार व अन्य राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।

इस दौरान बच्चों ने देवीय शक्ति माँ काली कि ऊर्जा, वीरों का बलिदान, उत्तराखंड की संस्कृति जागर का प्रदर्शन किया।

अपने नृत्य के माध्यम से संदेश उजागर किए और दर्शकों का मन जीता।

इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ करते हुए सीओ नीरज सेमवाल ने विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. देवी प्रसाद बछेती जी ने कहा कि विद्यालय, शिक्षा के साथ संस्कारवान बनाने की दिशा में खेल गतिविधियों, सांस्कृतिक क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है।

डॉ. देवी प्रसाद बछेती व आरएल थपलियाल ने अतिथि सीओ नीरज सेमवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर निदेशक होली केयर हॉस्पिटल डॉ. यामिनी बछेती जी, मैनेजर आर एल थपलियाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनसेवा का ऐतिहासिक अभियान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!