Uncategorized
The Horizon School: अक्षज सिंह 97.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रहे टॉपर
शत-प्रतिशत रहा द होराईजन स्कूल का 10वीं का परीक्षाफल

Dehradun. द होेराईजन स्कूल जौलीग्रांट सीबीएसई का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कुल 132 विद्यार्थियों में अधिकांश ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। पांच विद्यार्थियों ने एक से अधिक विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

चार विद्यार्थियों ने हिंदी विषय में सौ फीसदी अंक प्राप्त किए। अक्षत सिंह ने 97.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। महक गुप्ता 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे और आरुषि रावत 96.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे।


