Uncategorized

होली एंजेल दसवीं का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा

Dehradun. होली एंजल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीबीएसई कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय में 40 से अधिक छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है।

हिरदेश सिंह ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। आराध्या 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और अनंत शर्मा 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

अंशिका असवाल को 88.8 प्रतिशत, अभिषेक सिंह रगड़वाल 87.2 प्रतिशत, हार्दिक 86 प्रतिशत, साधना 85.6 प्रतिशत और अनुष्का को 85 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ देवी प्रसाद बछेती, निदेशक डॉ आकाश कुसुम बछेती और प्रधानाचार्या स्वाति पांडे ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

ये भी पढ़ें:  The Horizon School: अक्षज सिंह 97.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रहे टॉपर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!