उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

पहाड़ का किसान सरकार की नीति से परेशान: भाकियू

भानियावाला में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत का आयोजन

डोईवाला। भानियावाला में भारतीय किसान यूनियन ने एक पंचायत का आयोजन किया।

पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के साथ तमाम किसान नेताओं ने पंचायत में भाग लिया। पंचायत में उत्तराखंड के किसानों के सामने खेती में आ रही तमाम समस्याओं पर चर्चा की गई। पहाड़ के साथ तराई के किसानों ने जंगली जानवरों के आतंक की समस्या को रखा।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कहा कि उत्तराखंड मे किसान ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दे रही है, लेकिन सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों को सही ढंग से नहीं मिल पा रहा है। और सबसे ज्यादा परेशान गन्ना किसान है।

गन्ने का भुगतान समय पर नहीं होने से किसान के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। कहा कि  किसान का उत्पीड़न हुआ तो इसे किसान यूनियन बर्दाश्त नहीं करेंगी। महेंद्र सिंह टिकैत को याद कर सभी किसानों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए कहा कि किसानों के सामने सैकड़ों समस्याएं आ रही हैं किसानों की आय दोगुनी करने की बात करने वाली की केंद्र व उत्तराखंड की सरकारें किसानों के मामले में विफल रही हैं।

पहाड़ के किसानों ने जंगली जानवरों के आतंक और सरकार से मदद  नहीं मिलने के कारण खेती छोड़कर पहाड़ से पलायन कर दिया है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में गन्ना किसान अपने भुगतान को लेकर परेशान है। मौके पर नरेंद्र सिंह नेगी, ताजेन्दर सिंह उर्फ ताज, गुरदीप सिंह प्रधान, सभासद ईश्वर सिंह रौथाण, पूर्व प्रधान जीवनवाला इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अर्लट, स्वास्थ्य सचिव ने जारी की 20 बिन्दुओं की गाइडलाइंस

बलियान को गढवाल महामंत्री, सुबोध को जिलाध्यक्ष बनाया

डोईवाला। भानियावाला के एक वैडिंग प्वाइंटर में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हरेंद्र बालियान को यूनियन का गढ़वाल मंडल महामंत्री और सुबोध जयसवाल को जिलाध्यक्ष परवादून बनाया गया है। वहीं गुरदीप सिंह को गढ़वाल मंडल संरक्षक नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!