उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मस्वास्थ्य और शिक्षा

नगर पालिका ने अठुरवाला और भानियावाला से पकड़वाए 21 आवारा कुत्ते

डोईवाला। नगर पालिका प्रशासन द्वारा अठुरवाला और भानियावाला क्षेत्र से कुल 21 आवारा कुत्तों को पकड़वाया गया।

नगर पालिका द्वारा अनुबंधित एचएसआई संस्था के लोगों ने लोगों की शिकायत पर अठुरवाला और भानियावाला से कुल 21 आवारा कुत्तों को पकड़ा। पकड़े गए इन आवारा कुत्तों को पकड़कर वाहन द्वारा ले जाया गया। इन कुत्तों का बंधीकरण कर वापस दोबारा उन्हीं स्थानों पर छोड़ दिया जाएगा। आवारा कुत्तों को इस तरह की दवा, इंजेक्शन आदि दिए जाएंगे। जिससे कुत्ते लोगों को नहीं काटेंगे।

नपा प्रशासन का कहना है कि कुत्ते जिस माहौल में रहते हैं। उन्हे उसी माहौल में रखना ठीक होता है। इसलिए उपचार के बाद कुत्तों को वापस जहां से पकड़ा है। वहीं छोड़ दिया जाएगा। लेकिन उपचार के बाद कुत्तों का व्यवहार आक्रामक नहीं रहेगा और वो लोगों को नहीं काटेंगे। अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र से कुल 21 आवारा कुत्तों को पकड़ा गया है।

ये भी पढ़ें:  Holy angel school: चार युगों को देखकर हैरान हुए अभिभावक और शिक्षक

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!