उत्तराखंडदेशदेहरादूनमौसम

दिल्ली में खराब विजुअलिटी के कारण देहरादून की उड़ानें प्रभावित

डोईवाला। दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब विजुअलिटी के कारण देहरादून की कुछ उड़ानें प्रभावित हुई।

सोमवार सुबह स्पाइजेट की एक उड़ान सात बजे के आसपास देहरादून एयरपोर्ट पहुंच गई। लेकिन दिल्ली में विजुअलिटी की समस्या के कारण ये उड़ान अपने निधारित समय से वापसी को उड़ान नहीं भर सकी।

कुछ देर बाद इस उड़ान ने दिल्ली के लिए हवाई यात्रियों को लेकर उड़ान भरी। उसके बाद मुंबई से वाया दिल्ली होते हुए देहरादून आने वाली फ्लाइट और दिल्ली से देहरादून आने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी विलंब से एयरपोर्ट पहुंची।

एयरपोर्ट सुत्रों के अनुसार दिल्ली में इन दिनों वातावरण में धुंए के बादल छाए हुए हैं। जिस कारण वहां विजुअलिटी की समस्या पैदा हो रही है। कम विजुअलिटी के कारण विमानों को उड़ान भरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिस कारण देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली से आने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं। हांलाकि विजुअलिटी ठीक होने पर बाकि फ्लाइट अपने निधारित समय पर एयरपोर्ट पहुंची। और हवाई यात्रियों को लेकर वापस रवाना हुई।

ये भी पढ़ें:  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!