उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

देहरादून। कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेष संयोजक राजीव गांधी पंचायती राज संगठन मोहित उनियाल ने कहा कि कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर उनके प्रयासों से कई लोगो ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं विधानसभा प्रभारी प्रमोद कपरुवाण शास्त्री, सुनिल थपलियाल, वीएस पंवार, संतोश दिक्षित, आचार्यकांत कुपरवाण, धनवीर ंिसहं, अमित गुप्ता, विजय गुप्ता, अजय थापा, प्रदीप ंिसह रावत, बालकृष्ण सेमवाल, मनजीत ंिसह, यशवंत ंिसह नेगी ने कंाग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है। जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है। और समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रश्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहेें हैं उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जायेगी। प्रदेश संगठन महामत्री विजय सारस्वत नें भी विचार रखे।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, गरिमा दसौनी, रिता पुष्पवाण, मनीष यादव, राहुल सैनी, उम्मेद बोरा, आरिफ अली, आशिक अली, शुभम कांबोज आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!