अपराधउत्तराखंडदेहरादून

इंडिका कार से 13 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

डोईवाला। कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा एक इण्डिका वाहन से कुल 13 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है।

वहीँ पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत डोईवाला पुलिस टूीम द्वारा टोल टैक्स बैरियर लच्छीवाला मे चैकिंग के दौरान वाहन सं0 यूए07टी-2477 इण्डिका कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार के अन्दर 13 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

जिस कारण आरोपी शाकिब पुत्र नसीम निवासी मच्छी मौहल्ला, मच्छी कम्पनी के पास रुडकी थाना सिविल लाईन रुडकी जनपद हरिद्वार, हाल पता रिस्पना पुल के पास देहरादून को अवैध शराब परिवहन करने पर गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 267/2020 धारा 60(1)/72 आवकारी अधि0 पजीकृत किया गया । आरोपी को माल के साथ कोर्ट मे पेश किया गया। जहाँ से उसे जेल भेजा गया ।

ये भी पढ़ें:  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!