उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

भाजपा ने वर्चुअल बैठक में सेवा कार्यो के बारे में दिए दिशा-निर्देश

डोईवाला। भाजपा ने सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत किसान मोर्चे व ओबीसी मोर्चो के साथ एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया।

जिसमें जिलाध्यक्ष शमशेर पुण्डीर ने सहायता कार्यक्रमों की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देने के साथ-साथ कार्यकताओं की समस्याएं सुनकर सुझावों का स्वागत भी किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं को खुद को सुरक्षित रखते हुए प्रत्येक जरूरतमंद की मदद करनी है। बैठक का संचालन जिला महामन्त्री अरुण कुमार मित्तल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जुगलान, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राम बहादुर क्षेत्री, चंद्रभान सिंह पाल, अनिल तीर्थवाल, रविंदर धीमान, सुशील जयसवाल, जोगेन्द्र सिंह, जैरनल सिंह, जितेंद्र पोखरियाल, अनुराग कलुडा, यशवंत सिंह रावत, अजेय थापा आदि उपस्थित रहे।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रचिता ठाकुर ने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल दुकान, सब्जी की ठेली, और क्लीनिक के बाहर गोले बनाए और मास्क बांटे इस कार्य में जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा आशा चौहान, अध्यक्ष सुनीता गुलेरिया, मंडल मंत्री ग्रामीण सुनीता चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष दीपा राघव,ज़िला सह सोशल मीडिया प्रभारी टीना, माधुरी जुवांठा कौर आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड भाजपा सरकार में आपसी तालमेल की कमी, जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है : कुमारी शैलजा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!