उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

वेबीनार में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने सुनाई पश्चिम बंगाल की खूनी दास्तां

Dehradun. वेबीनार मीटिंग में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने भाजपाईयों को पश्चिम बंगाल में हुई खूनी हिंसा की दास्तान बताई।

राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने वेबीनार में कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी के गुडों का खूनी खेल जारी है। टीएमसी, ममता बनर्जी के गुंडे और पुलिस-प्रशासन द्वारा भाजपाईयों पर जुल्म ढा रही है। अब तक 35 कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है।

सोमवार को भी एक कार्यकर्ता की हत्या हुई तो वहां के मंडल अध्यक्ष पुलिस रिपोर्ट लिखवाने गए। लेकिन पश्चिम बंगाल की पुलिस ने मंडल अध्यक्ष को ही 302 धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया। भाजपा के 77 विधायक हो चुके हैं। जिससे ममता बेनर्जी को डर सता रहा है।

वेबीनार में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा,

महामन्त्री संगठन अजय कुमार, महामंत्री सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, जिला महामंत्री अरुण कुमार मित्तल, सुदेश कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत, मण्डल अध्यक्ष विनय कंडवाल, राजेश जुगलान, विक्रम नेगी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से आमजन तक पहुंच रहीं सरकारी सेवाएं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!