उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

डोईवाला प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

अध्यक्ष अग्रवाल और महामंत्री कोठियाल ने किया प्रेस क्लब कार्यकारिणी का गठन

डोईवाला। प्रेस क्लब डोईवाला की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

डोईवाला में आयोजित एक कार्यक्रम में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

डोईवाला प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी वरिष्ठ पत्रकार व मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश पांडे की देखरेख में सर्वसम्मति से गठित की गई। जिसमें अध्यक्ष संजय अग्रवाल, और महामंत्री सीएम कोठियाल ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। उपाध्यक्ष पवन सिंघल, उपाध्यक्ष विजय शर्मा, उपाध्यक्ष विक्रांत वर्मा, मंत्री अंजना गुप्ता,

मंत्री चमन कौशल उत्तम सिंह पवार कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। कार्यकारिणी में प्रीतम वर्मा, नवल किशोर यादव, राजेंद्र वर्मा, रजनीश सैनी, प्रियंका सैनी, अश्वनी गुप्ता, ज्योति यादव, राजेश पांडे, मूलचंद शीर्षवाल आदि को शामिल किया गया है।

पूर्व राज्य मंत्री करण वोहरा ने डोईवाला प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। कहा कि प्रेस क्लब को उनका पूरा सहयोग मिलेगा। हेमा पुरोहित, रामेश्वर लोधी और सम्पूर्ण रावत ने भी विचार रखे। इस अवसर पर प्रेस क्लब के संरक्षक रामेश्वर प्रसाद लोधी, हेमा पुरोहित, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, अंकुर शर्मा, सार्थक पांडे मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, शासनादेश जारी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!