उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

सुलोचना ईष्टवाल को यूकेडी महिला मोर्चा देहरादून जिलाध्यक्ष की कमान

डोईवाला। उत्तराखंड क्रांति दल ने महिला नेत्री सुलोचना ईष्टवाल को देहरादून मे महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सुलोचना ईष्टवाल का जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रत्येक बूथ स्तर पर महिलाओं का एक मजबूत संगठन तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का निर्माण करने में महिला शक्ति की भूमिका किसी से भी नहीं है, उत्तराखंड को संवारने के लिए महिला शक्ति को ही आगे आना होगा। सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि जल्दी ही महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन करके सभी पदाधिकारियों को चुनाव में जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को नए सिरे से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर केंद्रीय संगठन मंत्री संजय बहुगुणा, शिवप्रसाद सेमवाल, सीमा रावत तथा यूकेडी महिला मोर्चा के सविता श्रीवास्तव, सरोज रावत, मंजू रावत आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रही।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि: ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!