अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्म

(वीडियो) डीप डाइवर्स ने शक्ति नहर, विकासनगर में लापता तीसरी बच्ची का शव भी किया गया बरामद

देहरादून। 12 सितम्बर को शक्ति नहर में एक महिला द्वारा अपने तीन बच्चों सहित छलांग लगा दी गयी थी।

जिसमे एक बच्ची के शव को उसी दिन बरामद कर लिया गया था व दो बच्चे लापता थे।

लापता बच्चों में से एक बच्चे के शव को अगले दिन दिनाँक 13 सितम्बर 2021 को SDRF द्वारा बरामद कर लिया गया था। जबकि दूसरे लापता की तलाश में एस. डी. आर. एफ के जवान लगातार शक्तिनहर की खाक छान रहे थे।

एस. डी. आर. एफ के डीप डाइवर्स द्वारा भी नहर की तह तक जाकर गहन सर्चिंग की गई।

इन लगातार प्रयासों से आज दिनाँक 16 सितम्बर को ढकरानी पुल के पास से जैनब पुत्री शहजाद, निवासी हसनपुर, थाना सहसपुर का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  आज फिर अंकिता हत्याकांड के सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज; प्रदेश सरकार की मजबूत पैरवी के चलते दोषियों को नहीं मिली राहत, न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार पूरी मजबूती से खड़ी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!