उत्तराखंड

दून के बन्नू स्कूल में आज होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “राम-राग” का आयोजन, पद्मश्री कैलाश खेर एवं कन्हैया मित्तल देंगे प्रस्तुति

देहरादून: संस्कृति विभाग द्वारा बुधवार (10 जनवरी) को देहरादून के रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड में शाम 4 बजे से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “राम-राग” आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायक कैलाश खेर एवं कन्हैया मित्तल अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की थीम “एक शाम राम के नाम” रखी गई है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होगा जब रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और यहाँ के कण-कण में देवी-देवताओं का वास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम चंद्र जी हमें मेहनत, संघर्ष एवं त्याग के साथ ही सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

ये भी पढ़ें:  The Horizon School: धूमधाम से मनाया गया स्कूल का वार्षिकोत्सव

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!