उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

प्रदेश की आंगनबाड़ी को मिला मानदेय बढाने का आश्वासन

देहरादून।  मानदेय बढाने व अन्य मांगों को लेकर आंगनवाडी संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की।
आंगनबाड़ी संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हे मुख्यमंत्री की तरफ से आश्वस्त किया कि दीपावली से पहले होने वाली कैबिनेट मे मानदेय बढाए जाने का प्रस्ताव लाया जाएगा।
आंगनवाडी संघ की प्रदेश महामंत्री सुशीला खत्री ने कहा कि यदि सरकार उनके मानदेय में पांच सौ रूपए की वृद्धि करती है तो यह उन्हे स्वीकार नहीं होगा। आंगनबाड़ी ने कोरोनाकाल में अपनी जान पर खेलकर कार्य किया है। और वो अन्य विभागों के कार्य भी कर रही हैं। इसलिए उन्हे कार्य के अनुरूप मानदेय दिया जाना चाहिए।
कहा कि सभी आंगनबाड़ी का 28 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार रहेगा। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि आगामी केबिनेट में आंगनबाड़ी का मानदेय नहीं बढाए जाने पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी बिष्ट, जिलाध्यक्ष हरिद्वार ममता बादल, जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी सीमा सोनी,
जिला अध्यक्ष देहरादून सुधा शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनीता भट्ट, बबली देवी, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा सुनीता तिवारी, कविता चौधरी, अनुज देवी, रेखा रानी, मधु पुंडीर, राखी गुप्ता, आशा गुप्ता, राजमती नेगी, चित्रा बिष्ट, विमला बिष्ट आशा थापा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  चुनाव से ठीक पहले सहसपुर में भाजपा को लगा बड़ा झटका, कई पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने थामा कांग्रेस का दामन; सुद्धोवाला में डॉ. हरक सिंह रावत की मौजूदगी में हुई रणनीतिक बैठक

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!