उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

आम आदमी पार्टी ने फूंका पुतला, लगाया अभद्र टिप्पणी का आरोप

डोईवाला। आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता की टिप्पणी पर भाजपा का पुतला दहन कर आक्रोश जताया।

प्रदेश प्रवक्ता राजू मौर्या व आप नेता गणेश कुड़ियाल ने भाजपा नेता पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए भाजपा की कथनी और करनी को स्पस्ट करने की मांग की। साथ ही भाजपा प्रवक्ता द्वारा की गई टिप्पणी को अभद्र बताते हुवे उनकी दुर्लभ मानसिकता का परिचय दर्शाने की बात कही।

कहा आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के शहीदों के सपनों को साकार करने व यहां की जनता के साथ खड़ी है। और उत्तराखंड व यहाँ की जनता के बारे में कोई भी व्यक्ति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करेगा, तो उत्तराखंड की जनता उसे बर्दास्त नही करेगी, जिसके लिए आप कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं, उत्तराखंड की जनता के लिए किसी भी व्यक्ति द्वारा अमर्यादित भाषा को बर्दाश्त नही किया जायेगा।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के संघठन मन्त्री अशोक सेमवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष शर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमार, सुभम, रघुवीर सिंह, दिनेश, भरत सिंह लोधी, तालिब हसन, खुर्शीद हसन, मेहताब अली, राज कुमार आदि मोजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  ₹1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!