उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

आप ने बनाया राजेश शर्मा को डोईवाला कैंपेनिंग कमेटी का अध्यक्ष

डोईवाला। बुधवार सुबह डोईवाला विधानसभा कार्यालय में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक की गई।

पार्टी के वरिष्ठ नेता राजू मौर्य ने की सहमति से राजू मौर्य कैंपेनीग कमेटी के पदाधिकारियों के नामों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद राजेश शर्मा को डोईवाला विधानसभा अध्यक्ष कैंपेनिंग कमेटी का अध्यक्ष, सरदार प्यारा सिंह को उपाध्यक्ष, सरदार भजन सिंह को कोषाध्यक्ष, सरदार जसवीर सिंह एवं विजय पाठक को सचिव मनोनीत किया गया। इसके साथ ही इस अवसर पर महिला मोर्चा से शीतल देवी एवं सविता देवी को डोईवाला विधानसभा का महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर पार्टी के सदस्यों का फूल माला अर्पण कर स्वागत किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजू मौर्य ने कहा कि यह कमेटी पार्टी की नीति एवं प्रचार-प्रसार को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि समस्त पदाधिकारियों से 2022 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए कमर कस लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर कैम्पेन कमेटी के मनोनीत अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि वह पूर्ण समर्पित भाव से पार्टी के प्रचार प्रसार में अपना योगदान देंगे। बैठक मे भानु प्रताप, दीपक शर्मा, कार्यालय प्रभारी मीनाक्षी रानी, प्रेमवती देवी, लाल सिंह एवं बाबूराम आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  निसान मोटर इंडिया ने नई प्रीमियम सी-एसयूवी निसान टेक्टॉन की लॉन्च, वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी पहली झलक; अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही नई एसयूवी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!