आंगनबाड़ी ने राशन बांटने के साथ आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाया

कोरोना से बचने को आरोग्य सेतु एप हो सकता है मददगार
Dehradun. कोरोना संकट के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अपना पूरा सहयोग दे रही हैं।
कोरोना संकट के कारण लोगों को भीड़ और लॉक डाउन के उल्लंघन से बचाने को आंगनबाड़ी घर-घर जाकर टीएचआर का राशन बांट रही हैं। राशन बांटते हुए सोशल डिस्टेंस और जरूरी उपायों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। गर्भवती और धात्री महिलाओं को हर माह की पांच तारीख के आसपास टीएचआर का राशन बांटा जाता है।
इससे पहले गर्भवती और धात्री महिलाएं खुद अपने आंगनबाड़ी केंद्र जाकर राशन आदि लेती थी। लेकिन लॉक डाउन के समय सभी को घर में रहने को कहा गया है। जिस कारण आंगनबाड़ी मॉस्क पहनकर सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए अपने क्षेत्रों में टीएचआर का राशन बांट रही हैं।
खास बात ये है कि आंगनबाड़ी न सिर्फ लोगों को घर-घर जाकर राशन बांट रही हैं। बल्कि सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लोगों को आरोग्य सेतु एप के बारे में भी बता रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती लक्ष्मी कोठियाल ने कहा कि आरोग्य सेतु एप एक महत्वपूर्ण एप है।
जिसे उन्होंने खुद अपने फोन में भी डाउनलोड किया है। और अपने क्षेत्र में भी लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है। कहा कि ये एप डाउनलोड करने के बाद सभी सही जानकारियां एप में डालने के बाद एप यूजर को कोरोना के खतरो बचाने में मदद करता है। इस एप को जितने ज्यादा लोग अपने फोन में डाउनलोड करेंगे। उतना ही अधिक फायदा लोगों को मिलेगा।