उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

एडवोकेट रुचि सैनी चीनी मिल संघ की कानूनी सलाहकार नियुक्त

भाजपा के लिए मजदूर हित सर्वोपरि: सजवाण

देहरादून। चीनी मिल मजदूर संघ डोईवाला द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें श्रम विभाग के निर्देशानुसार चीनी मिल मजदूर संघ ने एडवोकेट रुचि सैनी को संघ का कानूनी (विधि) सलाहकार और सुचिता रावत, देवेन्द्र रावत को विशिष्ट सदस्य नियुक्त किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता दिनेश सजवाण ने कहा कि संघ लगातार जनहित के कार्य करता आया है। संघ ने राजनीतिक क्षेत्र, सामाजिक क्षेत्र में मजदूरों के हितों के लिए भी आवाज उठाई है। भाजपा नेता नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि चीनी मिल मजदूर संघ के द्वारा डोईवाला में कई सम्मान समारोह और कार्यक्रमो का आयोजन किया जाता है। सभी मे संघ बड़ी प्रमुखता से कर्मियों की समस्याओं को भी शासन-प्रशासन के आगे उठाता रहा है।

कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री गोपाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में नव नियुक्त पदाधिकारियों का मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर राममूर्ति ताई, अल्पना प्रजापति, अनिता रावत, राकेश नोटियाल, अफजल अहमद, अवतार सिंह, लक्षमी देवी, सर्वेश रावत, मदुसूदन कुकरेती, मिरगेन्द्र चोहान, रेणु बाला, जानकी देवी, सुन्दर सिंह, राम सिंह आदि सेकड़ो श्रमिक पुरुष और महिलाएं मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं सुव्यस्थित ढंग से संचालित करने के लिए श्रमिकों ने हैलीपैड केदारनाथ तक हटाई बर्फ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button