उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिराज्य

डोईवाला नगर पालिका के सभी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया

डोईवाला। राज्य सरकार द्वारा नगर पालिका परिषद् डोईवाला को अटल निर्मल नगर

पुरस्कार योजना के अन्तर्गत राज्य मे तृतीय स्थान प्राप्त होने के उपलक्ष्य मे पालिका द्वारा

समस्त कर्मचारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने कहा कि नगर पालिका के समस्त स्टाफ व सभासद

आदि के प्रयास से ही नगर पालिका डोईवाला को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पुरुस्कार मिला है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नपा अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल द्वारा की गई। सफाई निरीक्षक परमीत

कुमार, संदीप सिंह नेगी, प्रदीप सिंह नेगी, सभासद प्रतिनिधि अमित कुमार, संजय खत्री,

अवतार सिंह सैनी, राकेश डोभाल, मनमोहन नौटियाल द्वारा पालिका के पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम मे लेखाकार सतीश चमोली, सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत, राजस्व निरीक्षक

रविन्द्र सिंह पंवार, अवर अभियंता अखिलेश खण्डूरी, लिपिक रोशन सिंह बिष्ट, अश्विनी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें: सीएम धामी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!